• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जमीन विवाद को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा परिवारः एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 14, 2026
in Local
0
जमीन विवाद को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा परिवारः एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा उपखंड मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर ग्राम झाड़ोली निवासी एक पीड़ित परिवार ने अपनी खातेदारी कृषि भूमि से जुड़े विवाद को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।

परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया है और प्रशासन ने बिना उचित सुनवाई के उनकी जमीन में से जबरन रास्ता खुलवा दिया।भूख हड़ताल पर बैठे भंवरलाल माली ने एक ज्ञापन में बताया कि ग्राम झाड़ोली स्थित खाता संख्या 751, खसरा संख्या 2133 की कृषि भूमि में उनका और उनके भाई-बहनों का हिस्सेदारी अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन बटवारे का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया। बाद में मंदिर बनाकर उनकी भूमि पर परकोटा निर्माण भी शुरू कर दिया गया।

विरोध करने पर मिली धमकियां

परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी गईं। उनकी शिकायत के बावजूद प्रशासन ने बिना सुनवाई का अवसर दिए 10 जुलाई को जेसीबी मशीन की सहायता से उनकी कृषि भूमि में से रास्ता खोल दिया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। भंवरलाल माली, उनके भाई प्रकाश कुमार और भतीजे भरत ने एसडीएम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू की है। उन्होंने कहा कि वे अपनी संवैधानिक मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

Previous Post

फालना में सैलो कंपनी के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन: 8 घंटे ड्यूटी, दोगुना ओवरटाइम और समान वेतन सहित कई मांगे

Next Post

कोट बालियान के युवक ने रड़ावा के युवक के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराया

Next Post

कोट बालियान के युवक ने रड़ावा के युवक के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page