• March 12, 2026

सिरोही-झोलाछाप डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 2 अवैध क्लिनिक सीज

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछाप नीम हकीमों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कार्रवाई की। टीम ने मगरीवाड़ा गांव में दबिश देकर दो स्थानों पर संचालित अवैध क्लिनिक और हॉस्पिटल को सीज कर दिया।

कार्रवाई ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेवदर डॉ. एस.एस. भाटी के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार मगरीवाड़ा में बाबूप्रसाद धर नामक व्यक्ति करीब 27 वर्षों से बिना वैध डिग्री और अनुमति के मरीजों का इलाज कर रहा थास्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो चिकित्सा कार्य से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद क्लिनिक को सीज कर बाबूप्रसाद धर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे मंडार थानापुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी भाटी ने बताया कि आगे भी झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page