• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही में हाई वोल्टेज से घरों के उपकरण जलेः संपूर्णानंद कॉलोनी में 1100KV तार टूटने से हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 31, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही पावर हाउस से सटी संपूर्णानंद कॉलोनी में शुक्रवार को अचानक हाई वोल्टेज करंट आने से एक दर्जन से अधिक घरों में रखे बिजली के उपकरण जलकर खाक हो गए। इस घटना से घरों में तेज धमाके हुए, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

प्रभावित घरों में फ्रिज, पंखे, एलईडी टीवी, इनवर्टर, स्टेपलर,प्लग और पूरी वायरिंग सहित कई बिजली के उपकरण पूरी तरह से जल गए। घटना के बाद, कई घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जबकि कुछ घरों में तीन घंटे बाद बिजली बहाल हुई।कॉलोनी के निवासियों, जिनमें अशोक कुमार, नरेश कुमार, नथाराम, प्रकाश, छगन भाई, चंपा भाई, ताराचंद, हेमंत भाई, दीपक भाई और विठ्ठल भाई शामिल हैं, ने बताया कि उनके घरों में टीवी, बल्ब, फ्रिज, इनवर्टर, ट्यूबलाइट और पूरी वायरिंग जल गई।

सिरोही पावर हाउस के सहायक अभियंता (AEN) राजीव शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 1100KV का बिजली का तार टूटकर दूसरे तारों से छू गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रभावित मोहल्ले के लोगों से एक आवेदन देने को कहा है, ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके।

AEN शर्मा ने यह भी सलाह दी कि निवासियों को अपने बिजली उपकरणों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए। घटना के बाद, कई घरों में अभी भी बिजली नहीं आई है, जिससे निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Screenshot
Previous Post

बाईपास निर्माण मांग पूरी नहीं होने पर फूटा-ग्रामीणों का गुस्साः नून में 6 घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया, सड़क पर टायर जलाए

Next Post

स्वरूपगंज में अलग अलग जगह रेलवे ट्रैक के पास मिले दो शव

Next Post

स्वरूपगंज में अलग अलग जगह रेलवे ट्रैक के पास मिले दो शव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page