PALI SIROHI ONLINE
पिंटू अग्रवाल चामुंडेरी
सिरोही-अवैध हथकढी शराब बनाने की भट्टीयों सहित लगभग 38000 लीटर वॉश को किया नष्ट, 85 लीटर हथकढ शराब जब्त ।अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर अवैध हथकढ शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभुदयाल धानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निकटतम सुपरविजन में एवं भवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के नेतृत्व में हमीरसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाडा, पन्नालाल उ.नि. पुलिस थाना पिण्डवाडा, अमराराम उ.नि. प्रभारी डी.एस.टी. व लेखराज गेहलोत पीओ आबकारी विभाग जिला सिरोही मय् पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम द्वारा पुलिस थाना पिण्डवाडा हल्का क्षेत्र में मोरस, आमली फली, वारीया फली, पारीयाफली, भोगीयाफली, डाकनियाफली व गोयला फली में संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध हथकढी शराब बनाने की भट्टीयों सहित लगभग 38000 लीटर वॉश को नष्ट किया गया एवं मौके से 85 लीटर हथकढ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम में दो प्रकरण दर्ज किये गये।
ये भी पढ़े
पुलिस टीमः-
- पन्नालाल उ.नि. मय् जाब्ता पुलिस थाना पिण्डवाडा।
- अमराराम उ.नि. डी.एस.टी. टीम मय् जाब्ता।
- लेखराज गेहलोत पीओ मय् जाब्ता आबकारी विभाग जिला सिरोही।