• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गोल गांव में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशानाः सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए, व्यापार के लिए सूरत रहता है परिवार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 19, 2026
in Local
0
गोल गांव में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशानाः सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए, व्यापार के लिए सूरत रहता है परिवार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिले में बरलूट थाना क्षेत्र में चोरों का गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। गोल गांव में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने शनिवार रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

यह घटना मुख्य रामदेवजी मंदिर के सामने स्थित महेंद्र कुमार लोहार के मकान में हुई, जिनका परिवार व्यापार के सिलसिले में सूरत, गुजरात में रहता है।

महेंद्र कुमार लोहार ने अपने बंद मकान की सुरक्षा के लिएसीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, जो उनके मोबाइल से जुड़े थे। शनिवार रात चोरों के घर में घुसते ही, मकान मालिक को मोबाइल ऐप पर चोरी की लाइव जानकारी मिली। सूरत में बैठे परिवार ने तत्काल बरलूट थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बरलूट थाने के हेड कॉन्स्टेबल डूंगर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

गांव के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल डूंगर सिंह ने बताया कि चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाया। अपनी पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए, चोर सीसीटीवी कैमरों की मुख्य रिकॉर्डिंग मशीन (डीवीआर) भी अपने साथ ले गए। डीवीआर नहीं मिलने के कारण पुलिस तत्काल फुटेज नहीं देख पाई।

हालांकि बरलूट पुलिस अब तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए गोल गांव के मुख्य रास्तों और आस-पास के अन्य मकानों व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का कोई सुराग हाथ लग सके।

सूरत से परिवार आने के बाद ही साफ होगी चोरी की रकम पुलिस के अनुसार पीड़ित मकान मालिक महेंद्र कुमार लोहार को घटना की सूचना दे दी गई। इसके बाद वे सूरत से गोल गांव के लिए रवाना हो गए। डूंगर सिंह ने बताया कि परिवार के यहां पहुंचने और उनके द्वारा घर के सामान की संभालकरने के बाद ही लिखित रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक तौर पर यह साफ हो सकेगा कि चोर तिजोरियों से कुल कितने लाख के सोने-चांदी के जेवरात और कितनी नकदी बटोर ले गए हैं।

फिलहाल, बरलूट पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Previous Post

मालनू डेडेसी माताजी मंदिर वर्षगांठ व दो दिवसीय मेले में आज मंत्री देवासी होंगे सम्मलित, महाप्रसादी कार्यक्रम में विधायक राणावतं भी लेगे भाग

Next Post

पाली-सरगरा एज्युकेशन सोसायटी ने एक ओर होनहार बिटिया को दिया फीस का चेक

Next Post
पाली-सरगरा एज्युकेशन सोसायटी ने एक ओर होनहार बिटिया को दिया फीस का चेक

पाली-सरगरा एज्युकेशन सोसायटी ने एक ओर होनहार बिटिया को दिया फीस का चेक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page