• April 1, 2026

अवैध शराब के 29 कार्टन से भरी फॉर्चुनर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में मनोज कुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकटतम सुपरविजन में प्रवीणकुमार आचार्य पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डार के नेतृत्व में दिनांक 01.04.2026 को शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए सरहद सोरडा में गस्त के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब के 29 कार्टन जब्त किये जाकर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटनाः- दिनांक 01.04.2026 को रात्रि गस्त के दौरान थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम गणेश राम सहायक निरीक्षक पुलिस मय जाब्ता द्वारा दौराने गस्त प्राप्त ईतलानुसार सरहद सोरडा में वाहन फॉर्चुनर रजि. नम्बर जीजे 16 सीएच 6100 को चैक किया तो वाहन फॉर्चुनर में अवैध शराब के 29 कार्टन भरे हुये पाये गये। वाहन के चालक तेजाराम पुत्र अजाराम जाति जाट उम्र 27 साल पैशा चालक निवासी मुकने का तला दुदु पुलिस थाना धोरीमन्ना जिला बालोतरा के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब पायी जाने से जब्त किया जाकर आरोपी तेजाराम को गिरफ्तार किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन फॉर्चुनर को जब्त किया गया। आरोपी तेजाराम के विरूध अन्तर्गत धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
तेजाराम पुत्र अजाराम उम्र 27 साल पैशा चालक निवासी मुकने का तला दुदु पुलिस थाना धोरीमन्ना जिला बालोतरा।

पुलिस टीमः-
1. प्रवीणकुमार आचार्य निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना मण्डार
2. कमल सिंह उनि प्रभारी डीएसटी मय डीएसटी टीम।
3. गणेशराम सहायक उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना मण्डार
4. सांवलाराम कानि नं 817 पुलिस थाना मण्डार
5. श्रवण कुमार कानि नं 408 पुलिस थाना मण्डार
6. श्रीराम चालक कानि नं 636 पुलिस थाना मण्डार

About The Author

You cannot copy content of this page