• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-कोयला चोरी धोखाधड़ी मामले मे दो वांछित ईनामी अपराधी गिरफ्तार, तीन साल से फरार थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 1, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-अमरसिह रतनू आरपीएस वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण जिला पाली ने बताया कि मुलजिमानो द्वारा धोखाधड़ी कर अनुचित लाभ प्राप्त करने की नियत से यूएसए से आयातित कोयले की चोरी कर गोदाम / बाड़े मे ईकठ्ठा करना व उसमे मिलावटी / कम गुणवता वाला कोयला मिलाकर पुनः ट्रको मे भरकर फर्जी सील लगाकर परिवहन कर बेचाण करने की घटना पर दर्ज प्रकरण संख्या 84 दिनांक 20.04.2023 धारा 420,406,407, 120बी, 379 भादस पुलिस थाना गुडाएन्दला जिला पाली में गत तीन सालो से फरार वृत स्तरीय टॉप 10 की सूची में शामिल 11000-11000/- रूपये के वांछित दो ईनामी मुलजिमान को गिरफ्तार करने हेतु  जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आईपीएस के निर्देशन में जयसिह तंवर आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली के मार्गदर्शन में वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसुचना संकलन व कठिन परिश्रम कर प्रकरण मे मुलजिमान को गिरफ्तार किये गये।

गठित टीमः-
1.  घेवरराम सउनि वृत कार्यालय पाली ग्रामीण (विशेष भूमिका)
2.  सुखाराम कानि 1109 वृत कार्यालय पाली ग्रामीण (विशेष भूमिका)
3. सोहनलाल कानि० 864 वृत कार्यालय पाली ग्रामीण।
4. रमेश कुमार कानि० 296 वृत कार्यालय पाली ग्रामीण।
5.  परमिन्दरसिह कानि0 1682 वृत कार्यालय पाली ग्रामीण।

गिरफ्तार मुलजिमान के नाम पता :-
01. मोहम्मद तारीक उर्फ तारीक खान पुत्र मोहम्मद अख्तर उम्र 30 साल निवासी जगदीशपुर पुलिस थाना कोतवाली जगदीशपुर जिला अमेठी उतरप्रदेश।
02. अहमद खान उर्फ रूकसार पुत्र इफ्तिखार अहमद खान उर्फ मुन्नाखान उम्र 36 साल निवासी लोढियावा बगाही पुलिस थाना कोतवाली जगदीशपुर जिला अमेठी उतरप्रदेश।

आमजन से अपीलः-
आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।

Previous Post

अवैध शराब के 29 कार्टन से भरी फॉर्चुनर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Next Post

देसूरी रणकपुर घाट में ट्रेलर चट्टान से टकरा बीच रास्ते मे फंसा, रास्ता रहा जाम,आवागमन हुआ शुरू

Next Post
देसूरी रणकपुर घाट में ट्रेलर चट्टान से टकरा बीच रास्ते मे फंसा, रास्ता रहा जाम,आवागमन हुआ शुरू

देसूरी रणकपुर घाट में ट्रेलर चट्टान से टकरा बीच रास्ते मे फंसा, रास्ता रहा जाम,आवागमन हुआ शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page