PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-शिक्षा विभाग ने मार्च के पहले सप्ताह से ही वार्षिक परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत जारी टाइम टेबल के अनुसार जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक चलेंगी।
परीक्षाएं दो पारियों में होंगी। पहली पारी सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 1 से शाम 4:15 बजे तक आयोजित होगी। जिन विषयों का उल्लेख समय-सारिणी में नहीं है, उनकी परीक्षा स्कूल स्तर पर होगी। कक्षा 11 के कौशल विषयों में 30 अंक प्रायोगिक, 30 अंक प्रोजेक्ट और 40 अंक की लिखित परीक्षा स्कूल स्तर पर ली जाएगी। ब्लॉक स्कूल 9वीं 10वीं 11 वीं 12वीं कुल विद्यार्थी आबूरोड 50 3038 1388 1413 1142 6,981 पिण्डवाड़ा 73 4451 2551 2413 2052 11,467 रेवदर 58 3453 2188 2119 1880 9,640 शिवगंज 51 2505 1546 1424 1241 6,716 सिरोही 65 2857 1836 1847 1642 8,182 कुल 297 16,304 9,509 9,216 7,957 42,986 ब्लॉक स्कूल विद्यार्थी आबूरोड 26 3946 पिण्डवाड़ा 21 2254 रेवदर 20 3049 ब्लॉक स्कूल विद्यार्थी शिवगंज 13 1885 सिरोही 20 3215 कुल 100 14,349 शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखना संस्था प्रधान की जिम्मेदारी होगी। प्रश्नपत्रों का वितरण परीक्षा कार्यक्रम से मिलान के बाद ही किया जाएगा। किसी कारणवश यदि परीक्षा अवधि में अवकाश घोषित होता है, तो संबंधित परीक्षा आगामी कार्य दिवस में कराई जाएगी। इससे परीक्षा व्यवस्था में एकरूपता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी। सत्र 2025-26 से शिवगंज ब्लॉक के बड़गांव राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल को जिला समान परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को लेकर जिले के 176 पीईईओ व यूसीईओ को प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा। बीकानेर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जिले में 9वीं से 12वीं तक की परीक्षा को लेकर समय सारिणी के साथ दिशा-निर्देश जारी किए है। यह है कक्षा 9 का परीक्षा कार्यक्रम कक्षा 9 की परीक्षाओं में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, पंजाबी/संस्कृत/उर्दू /सिंधी, विज्ञान, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणा तथा राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं सांस्कृतिक परंपरा जैसे विषय शामिल हैं।
आईटी विषय की परीक्षा द्वितीय पारी में आयोजित होगी, जबकि अधिकांश मुख्य विषय प्रथम पारी में लिए जाएंगे। यह है कक्षा 11 का परीक्षा कार्यक्रम कक्षा 11वीं में अंग्रेजी अनिवार्य, हिंदी अनिवार्य, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, भूगोल, गृह विज्ञान, ऐच्छिक गणित, कंप्यूटर विज्ञान, समाजशास्त्र सहित विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के विषयों की परीक्षाएं होंगी। कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान, टंकण-अंग्रेजी, चित्रकला, हिंदी/उर्दू /सिंधी/पं जाबी साहित्य तथा राजस्थान साहित्य जैसे विषय भी कार्यक्रम में शामिल किए गए हैं।

