• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस फैला रही भ्रम : डॉ. रक्षा भंडारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0
रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस फैला रही भ्रम : डॉ. रक्षा भंडारी

PALI SIROHI ONLINE

रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस फैला रही भ्रम : डॉ. रक्षा भंडारी

सिरोही। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से रसोई गैस की कथित कमी को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि देश और प्रदेश में रसोई गैस की किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है। आम उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो रहे हैं और केंद्र सरकार ऊर्जा आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार गंभीरता से कार्य कर रही है।

डॉ. भंडारी ने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर कांग्रेस पार्टी अनावश्यक भय और भ्रम का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है, जो पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन केवल राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है और इसका उद्देश्य जनता को गुमराह करना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रभावी प्रबंधन के कारण देश में रसोई गैस सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। प्रदेश के किसी भी हिस्से से गैस की वास्तविक कमी की कोई सूचना नहीं है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह झूठे प्रचार और अफवाहों के सहारे माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। प्रदेश की जागरूक जनता कांग्रेस की इस राजनीति को भलीभांति समझती है और उसका यह कुत्सित प्रयास कभी सफल नहीं होगा।

Previous Post

पाली-चोरी करने वाली अन्तर्राज्य गैंग का पर्दाफाश कर फरार मुलजिमान के विरूद्ध पाली पुलिस की बडी कार्यवाही

Next Post

मालनु के निकट सोनगरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व विशाल भजन संध्या का आयोजन

Next Post
मालनु के निकट सोनगरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व विशाल भजन संध्या का आयोजन

मालनु के निकट सोनगरी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड व विशाल भजन संध्या का आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page