• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही में चारा डिपो खोलने का प्रस्तावः पशुपालकों को रियायती दर पर चारा देने की योजना, एसडीएम ने कहा- डिपो तुरंत शुरू होंगे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 29, 2026
in Local
0
सिरोही में चारा डिपो खोलने का प्रस्तावः पशुपालकों को रियायती दर पर चारा देने की योजना, एसडीएम ने कहा- डिपो तुरंत शुरू होंगे

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देश पर एसडीएम डॉ. परमजीत सिंह और पशुपालन विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने पशुपालकों से गौवंश के चारा-पानी की व्यवस्था पर चर्चा की।

रविवार को अरबुदा गौशाला और कालकाजी तालाब के पास हुई चर्चा में पशुपालकों ने बताया कि सूखाग्रस्त इलाके में गायों के लिए चारा-पानी की कमी है।

पशुपालकों ने मुफ्त चारा देने की मांग की

प्रशासन ने पशुपालकों की मांग पर रियायती दर से चारा देने के लिए चारा डिपो खोलने का प्रस्ताव रखा। उपखंड अधिकारी ने बताया कि उपखंड में डिपो तुरंत शुरू किए जाएंगे।

गौवंश को गौशालाओं में भेजकर उनके चारा-पानी और देखभाल की व्यवस्था करने का विकल्प भी रखा गया। पशुपालकों ने मुफ्त चारा देने की मांग की।

गौवंश के लिए व्यवस्था करने में मांगा सहयोग

प्रशासन ने मांगों पर नियमानुसार हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने पशुपालकों की मांगों और समस्याओं की जानकारी राज्य सरकार तक पहुंचाने की बात कही।

प्रशासन ने पशुपालकों से बातचीत और तालमेल बनाए रखने और उपलब्ध संसाधनों से गौवंश के लिए जरूरी व्यवस्था करने में सहयोग मांगा। इस दौरान पशुपालक, उनके प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Previous Post

बीजापुर ग्राम में पाली जिला उप जिला प्रमुख हेमंत चौधरी गोदाणा ने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं से की मुलाकात

Next Post

बीजापुर ग्राम में मेघवाल समाज चौबिस गांव कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई

Next Post
बीजापुर ग्राम में मेघवाल समाज चौबिस गांव कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई

बीजापुर ग्राम में मेघवाल समाज चौबिस गांव कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page