• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने संभाला पदभारः अधिकारियों से आगामी कार्ययोजना को लेकर की चर्चा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 4, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही के नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। तोमर ने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।2016 बैच के IAS है तोमर

उल्लेखनीय है कि रोहिताश्व सिंह तोमर 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं। सिरोही आने से पहले वे बारां जिले के कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, उन्होंने कार्यालय और कोष कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। इस अवसर पर एडीएम डॉ. राजेश गोयल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल, एसडीएम हरिसिंह और तहसीलदार जगदीश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

नाम-पहचान बदलकर फरारी काट रहा था तस्करः 2 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा, 3 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Next Post

गोयली गांव में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापनः सांसद लुम्बाराम चौधरी ने 20 विधवा महिलाओं को सिलाई मशीनें और प्रमाण पत्र बांटे

Next Post

गोयली गांव में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापनः सांसद लुम्बाराम चौधरी ने 20 विधवा महिलाओं को सिलाई मशीनें और प्रमाण पत्र बांटे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page