• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही भाजपा पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर, एसपी से की भेंट, क्षेत्र की समस्याओं पर करवाया ध्यान आकर्षित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 7, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही भाजपा पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला कलेक्टर और एसपी से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की समस्याओं पर करवाया ध्यान आकर्षित!


सिरोही –

भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आज सिरोही के नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ से औपचारिक मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के बीच जिले के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को प्रभु श्री राम की तस्वीर और पुष्प गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया सिरोही जिले की  भौगोलिक स्थिति और स्थानीय चुनौतियों से अवगत कराया।

जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत ने पिंडवाड़ा नगर क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने व्यापारियों और आमजन में व्याप्त भय के बारे में ध्यान आकर्षित करवाया जिले के दुर्गम क्षेत्रों और वहां की प्रशासनिक बातों को गंभीरता से सुनते हुए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने विश्वास दिलाया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर रहेगा  इस दौरान छंगन घाची जिला उपाध्यक्ष,अर्जुन राजपुरोहित जिला प्रमुख,परमवीर सिंह चारण जिला प्रवक्ता,बाबू सिंह पवार जिला कार्यालय मंत्री,विक्रम माली जावाल नगर अध्यक्ष पन्नालाल चौधरी उपस्थित रहे यह जानकारी झाडोली मंण्डल मीडिया प्रभारी राकेश रावल ने दी!

Previous Post

लोकतंत्र पर प्रहार का आरोप: चुनाव टालकर जनता के अधिकार छीने जा रहे – डॉ. संजीव राजपुरोहित

Next Post

बारिश के बीच जयपुर में धरने पर बैठे हैं पत्रकार, क्यों नहीं सुन रही सरकार

Next Post
बारिश के बीच जयपुर में धरने पर बैठे हैं पत्रकार, क्यों नहीं सुन रही सरकार

बारिश के बीच जयपुर में धरने पर बैठे हैं पत्रकार, क्यों नहीं सुन रही सरकार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page