PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | महाराष्ट्र के मुंबई से 16 अगस्त को रवाना हुई रामदेवरा साइकिल यात्रा शुक्रवार को भुजेला के होटल बाबा रामदेव पहुंची। होटल परिवार ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु 25 अगस्त को रामदेवरा धाम पहुंचेंगे।
मौके पर होटल बाबा रामदेव के एमडी रघुभाई माली, गोविंद माली, हीरालाल देवासी, मफतलाल, अशोक, दिलीप माली, प्रकाश माली, परवीन माली, कानाराम देवासी मौजूद रहे। होटल परिवार के अन्य सदस्य भी साथ रहे। यात्रा में कालू महाराज, मालाराम देवासी, नारायणलाल देवासी, रूपेशा देवासी, कपूराराम कोली, महेंद्र देवासी, कैलाश देवासी, चमन रोज देवासी, भैराराम देवासी, वेलाराम देवासी, विक्रम देवासी, जगदीश चौधरी, मुकेश पटेल, सांखलाराम देवासी आदि शामिल रहे। श्रद्धालु बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए उत्साह से रामदेवरा धाम के लिए रवाना हुए।

