• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भेव ग्राम में किसान के घर का ताला तोड़ लाखों की नकदी और जेवर ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 20, 2026
in Local
0
भेव ग्राम में किसान के घर का ताला तोड़ लाखों की नकदी और जेवर ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही के पालड़ी एम थाना क्षेत्र के भेव गांव स्थित शिव सागर कृषि फार्म पर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित ने पालड़ी एम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।किसान प्रवीण सिंह पुत्र मदन सिंह राजपूत निवासी भेव ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 19 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे वे नींबू बेचने के लिए बाहर गए थे। उनके कृषि फार्म पर काम करने वाले मजदूर भी शाम 6:30 बजे चले गए थे।

जब वे वापस लौटे, तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर अलमारी का ताला भी टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

जांच करने पर पता चला कि अलमारी से लगभग 8 लाख रुपए नकद, करीब 12 तोला सोने के जेवरात और लगभग एक किलो चांदी के आभूषण गायब थे। चोरी की इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पीड़ित ने पालड़ी एम थाने में लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पुलिस टीम भेजकर सघन जांच कराने की मांग की है। उन्होंने चोरी हुए सामान की बरामदगी और वारदात में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Previous Post

तखतगढ-प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Next Post

भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस: गांधीधाम एक्सप्रेस का एक सप्ताह तक बदलेगा रूट, जानें-क्या रहेगा शेड्यूल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page