• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही मां ICU में, बाहर बैठे बेटे की हार्ट अटैक से मौतः भाई के पास शव ले जाने तक के पैसे नहीं थे, एंबुलेंस ड्राइवर ने फ्री में पहुंचाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 19, 2026
in Local
0
सिरोही मां ICU में, बाहर बैठे बेटे की हार्ट अटैक से मौतः भाई के पास शव ले जाने तक के पैसे नहीं थे, एंबुलेंस ड्राइवर ने फ्री में पहुंचाया

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिला हॉस्पिटल में ICU में भर्ती मां की देखभाल के लिए बाहर बैठे बेटे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जनआधार कार्ड से पहचान कर महिला के दूसरे बेटे को बुलाया गया, लेकिन उसके पास शव ले जाने तक के पैसे नहीं थे। इस पर एंबुलेंस ड्राइवर ने फ्री में शव को घर तक पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार शिवगंज के केसरपुरा निवासी लादी देवी (74) पत्नी टीमा राम मीणा को सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार को सिरोही जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया।

मां की देखभाल के लिए रूका बड़ा बेटा

लादी देवी की देखरेख के लिए सोमवार रात उनका बड़ा बेटा गोपाल (36) पुत्र टीमा राम अस्पताल में ही रूका हुआ था। मां के पास कुछ देर बैठने के बाद गोपाल वार्ड के बाहर कुर्सी पर बैठ गया। रात करीब 2:30 बजे अचानक हार्ट अटैक आने से गोपाल कुर्सी से नीचे गिर गया। यह देख आसपास बैठे अन्य मरीजों के परिजन उसे उठाकर आईसीयू में ले गए। जहां ड्यूटी डॉक्टर शीतल ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया।

जनआधार कार्ड से पहचान कर छोटे बेटे को बुलाया

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी चंपालाल मौके पर पहुंचे। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि यह युवक ICU वार्ड में भर्ती महिला की देखरेख कर रहा था। महिला के जनआधार कार्ड से उसके छोटे बेटे का पता चला, जिसे सूचना देकर अस्पताल बुलाया गया।

छोटे भाई ने शव को गांव ले जाने में असमर्थता जताई

छोटे भाई ने पोस्टमॉर्टम नहीं करवाने का लिखित अनुरोध किया और पर्याप्त पैसे नहीं होने के कारण शव को गांव ले जाने में असमर्थता जताई। स्थिति का पता चलने पर एंबुलेंस ड्राइवर आशु सिंह ने सिरोही अस्पताल से केसरपुरा, शिवगंज तक शव को निशुल्क पहुंचाया। इसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर अंतिम संस्कार कराया।

Previous Post

आबुरोड-गिरवर चौकी क्षेत्र में हादसा, बाइक-पिकअप की टक्करः दादी की मौत पोता घायल, शादी में जा रहे थे

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा दाले अनाज सामान भाव पढे

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा दाले अनाज सामान भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page