ब्रिज के निकट झाड़ियों में मिली बालिका, प्रशासन कर रहा परिजनों की तलाश
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | बाल अधिकारिता विभाग के तहत संचालित राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह को करीब दो सप्ताह पहले एक अज्ञात बालिका मिली। बालिका नई भावरी जीएसएस के पास रेलवे ब्रिज के नजदीक झाड़ियों में लावारिस हालत में पाई गई थी। इसके बाद उसे संरक्षण में लिया गया। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र कुमार पुरोहित के अनुसार बालिका की उम्र लगभग एक वर्ष है। रंग सांवला है। लंबाई करीब डेढ़ से दो फीट बताई गई है। शरीर कमजोर और पतला है। वह अपनी भाषा में केवल एक-दो शब्द बोल पा रही है। जानकारी मोबाइल 9414173189 पर दी जा सकती है।

