• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-एक ही दिन में अवैध खनन, मादक पदार्थ तथा शराब तस्करी के विरूद्ध तीन कार्यवाही कर कुल तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 21, 2026
in Local
0
सिरोही-एक ही दिन में अवैध खनन, मादक पदार्थ तथा शराब तस्करी के विरूद्ध तीन कार्यवाही कर कुल तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा/खीमाराम मेवाडा

सिरोही-पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध खनन, मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकट सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 20.05.2026 को अवैध खनन, मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध अलग-अलग तीन कार्यवाही करते हुए तीन प्रकरण दर्ज किये गये है।

घटना विवरण :-
01. अवैध खनन के विरूद्ध जारी कार्यवाही हेतु मुखबीर ईतलानुसार आजाद धर्म कांटा, रिको एरिया आबूरोड़ के सामने वाहन डम्फर ट्रक नंबर आरजे 27 जीई 8109 को रूकवाकर चैक करने पर वाहन में रॉयल्टी से अधिक बजरी परिवहन कर बजरी चोरी करना पाया जाने से वाहन चालक रतनलाल पुत्र शंकरलाल जी जाति मीणा उम्र 45 वर्ष पैशा ड्राईवर निवासी करोली घोड़ा घाटी के पास पुलिस थाना देलवाड़ा तहसील नाथद्वारा जिला राजसमन्द के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।
02. अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध जारी कार्यवाही हेतु सरहद वासड़ा मावल रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान अभियुक्त विजयकुमार पुत्र हीरालाल जाति खंडेलवाल ब्राह्मण उम्र 29 साल निवासी मावल पुलिस थाना आबूरोड रीको जिला सिरोही के कब्जे से अवैध स्मैक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।
03. अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध जारी कार्यवाही हेतु पुलिस चौकी छापरी पर नाकाबंदी के दौरान अभियुक्त पियुष पुत्र मानाराम जाति ग्रासीया उम्र 20 वर्ष निवासी पिपरमाल पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही के कब्जे से अवैध शराब व बीयर मय वाहन मोटरसाईकिल जब्त कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. रतनलाल पुत्र शंकरलाल जी जाति मीणा उम्र 45 वर्ष पैशा ड्राईवर निवासी करोली घोड़ा घाटी के पास पुलिस थाना देलवाड़ा तहसील नाथद्वारा जिला राजसमन्द ।
02. विजयकुमार पुत्र हीरालाल जाति खंडेलवाल ब्राह्मण उम्र 29 साल निवासी मावल पुलिस थाना आबूरोङ रीको जिला सिरोही।
03. पियुश पुत्र मानाराम जाति ग्रासीया उम्र 20 वर्ष निवासी पिपरमाल पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
01.लक्ष्मण सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
02. केसाराम, सउनि, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
03.कैलाश चन्द्र, सउनि, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
04. प्रागाराम हैड कानि. 664, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
05. ओमप्रकाश कानि. 158, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
06. दिलीप सिंह कानि. 850, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
07. प्रकाश कानि. 55, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
08. प्रवीण सिंह कानि. 351, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
09. नवीत कुमार कानि. 1067, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
10. चौखाराम कानि. 186, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
11. मेहुल कानि. 126. पुलिस थाना आबूरोड रिको जिला सिरोही।
12. प्रकाश कानि. 239, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।

Previous Post

रेवदर : पत्नी के चरित्र पर था शक, सुनसान जंगल में ले जाकर कर दी हत्या,ऐसे खुला राज

Next Post

सरूपगंज- अपहरण कर एक बालिका के साथ कुकर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, आरोपी थाना स्तर पर टॉप 10 में था शामिल

Next Post
सरूपगंज- अपहरण कर एक बालिका के साथ कुकर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, आरोपी थाना स्तर पर टॉप 10 में था शामिल

सरूपगंज- अपहरण कर एक बालिका के साथ कुकर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, आरोपी थाना स्तर पर टॉप 10 में था शामिल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page