PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वाछिंत अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विषेष अभियान के तहत किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व बृजेश कुमार उप अधीक्षक पुलिस वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मादक पदार्थों में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया है।
घटना विवरणः-दिनांक 22.05.2026 को थानाधिकारी पुलिस थाना रिक्को आबूरोड द्वारा मावल ग्रोथ सेन्टर में पानी की बड़ी टंकी के पास, हरिओम ईन्टरप्राईजेज के सामने एक लड़के विक्रम विश्नोई से 09 ग्राम एमडी बरामद कर गिरफ्तार किया गया व प्रकरण सख्या 160 दिनांक 22.05.2026 धारा 8/22,29 एन.डी.पी.एस एक्ट में दर्ज कर अनुसधान हवाले थानाधिकारी आबूरोड शहर के किया गया दौराने अनुसधांन पुर्व में वांछित मुल्जिम राजूराम, हनीफ शाह व विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेसी करवाया गया तथा इसी प्रकरण में दिनांक 12.08.2026 को वांछित मुल्जिम 01 कालुराम उर्फ राजेश, 02 अतुल सैनी व 03 रौनक कुमार को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही पुलिसः-पुलिस द्वारा द्वारा मादक पदार्थों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा पूर्व में राजूराम, हनीफ शाह व विकास कुमार को दस्तयाब कर बाद पूछताछ के जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था उसी प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से लगातार प्रयास कर तथा मुखबिर ईतलानुसार दिनांक 12.08.2026 को वांछित मुल्जिम 01 कालुराम उर्फ राजेश 02 अतुल सैनी व 03 रौनक कुमार को गिरफ्तार किया गया व उक्त आरोपियों से प्रकरण में शरीक अन्य आरोपियों के बारे मे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. कालुराम उर्फ राजेश पुत्र जगदीश जाति विश्नोई उम्र 25 पेशा दुध का व्यापार निवासी सारी की ढाणी गाँव माण्डावास पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली हाल गुरु कृपा देध डेरी मावल पुलिस थाना आबूरोड रिक्को जिला सिरोही।
2. अतुल सैनी पुत्र लेहरी लाल जाति सैनी माली उम्र 23 साल पेशा मजदुरी निवासी रेल्वे स्टेशन के पास मावल पुलिस थाना आबूरोड रिक्को जिला सिरोही।
3. रौनक कुमार पुत्र गोविन्द कुमार जाति हिरागर उम्र 22 साल पेशा व्यापार निवासी रेल्वे स्टेशन के सामने मावल पुलिस थाना आबूरोड रिक्को जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1 हरचन्द देवासी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ शहर।
2 ओमप्रकाष हैडकानि न. 422 पुलिस थाना आबूरोङ शहर।
3 मालाराम कानि नं 685 पुलिस थाना आबूरोङ शहर।
4 समरप्रतापसिंह कानि न. 357 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
5 श्रवण कुमार कानि नं 538 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
6 अनिल कुमार कानि नं 926 पुलिस थाना आबूरोड शहर।

