PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभुदयाल धानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही एवं पुष्पेन्द्र वर्मा, वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के सुपरविजन में सुरेश चौधरी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूपर्वत के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर पुलिस थाना आबूपर्वत के मुकदमा संख्या 34 दिनांक 27.4.2024 धारा 323,354ए,363,376 (3), 376 डी (ए) भादस व 5जी /6 पोक्सो एक्ट में आज दिनांक 30.04.2024 को नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
- हरीश उर्फ हरिया पुत्र नारायण जाति जोगी उम्र 20 वर्ष निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, आबूपर्वत
- खीमा राम पुत्र चतरा राम जाति जोगी उम्र 19 वर्ष निवासी कासीन्द्रा पुलिस थाना सरूपगंज जिला सिरोही
पुलिस टीमः-
1 चन्द्र सिंह कानि नं 169 पुलिस थाना आबूपर्वत।
2 दलाराम कानि नं 418 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
3 सुरेश कानि नं 108 पुलिस थाना आबूपर्वत ।