PALI SIROHI ONLINE
सीकर-गणेश्वर/नीमकाथाना। गांव बल्लमदासपुरा (गावड़ी) में शहीद नायक सवाई सिंह की प्रतिमा का अनावरण सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर व कर्नल अजय शर्मा ने किया। प्रतिमा अनावरण के दौरान शहीद की बेटी विनोद कंवर अपने आंसुओं को छलकने से नहीं रोक सकी।
प्रेमसिंह बाजोर ने कहा कि शहीदों के सम्मान में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए, हम सब को देश और समाज से में आगे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने लाडलों को देश सेवा का पाठ पढ़ाएं, बच्चों को मोबाइल के दुरुपयोग से रोकें। हर मांगलिक कार्यों में शहीदों को याद करना चाहिए। कर्नल अजय शर्मा ने शहीद परिवार का समान किया।
साथ ही कहा कि शहीद के नाम का विद्यालय होगा जिसके प्रयास तेज कर दिए गए हैं। नीमकाथाना जिले में खेतड़ी व उदयपुरवाटी के अलावा 1400 शहीद परिवार हैं। कोई भी समस्या हो हमें अवगत करवाएं। अजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 1773 शहीदों की प्रतिमा लगाई जा चुकी हैं। नाथा की नांगल निवासी श्रीपाल ने शहिद का परिचय दिया व 1947 से लेकर 1999 कारगिल युद्ध से जुड़ी हुई सारी जानकारी से अवगत करवाया
उन्होंने बताया कि 1971 में भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सवाई सिंह के एक बेटी थी वहीं घर का चिराग थी। उस समय बेटी विनोद कंवर करीब ढाई महीने की थी। जीवित रहते हुए उसने अपने पिता की शक्ल तक नहीं देखी, आज उसी के देख रेख में शहीद पिता की प्रतिमा का अनावरण हुआ। वीरांगना शकुंतला कंवर अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसने बेटी का लालन पालन में कमी नहीं छोड़ी।
बेटी विनोद के तीनों बेटे सरकारी नौकरी में हैं। कार्यक्रम में उप प्रधान सुरेंद्र खरबास, पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, सरपंच शेरसिंह, विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा, महेंद्र गोयल, प्रमोद बाजोर, महावीर शर्मा, बहादुर सिंह गोवर्धनपुरा, जितेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच महावीर शर्मा, पूर्व सरपंच संगीता शर्मा, सतपाल भारती, सूबेदार हरफूल सिंह, मनोज खादरा, महावीर सिंह, बिरजू सिंह आदि मौजूद रहे।