PALI SIROHI ONLINE
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के नायक डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया 4–5 फरवरी को बैंगलोर प्रवास पर
बैंगलोर (दलपतसिंह भायल ) श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख नायक, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. प्रवीणभाई तोगड़िया आगामी 4 एवं 5 फरवरी को दो दिवसीय प्रवास पर बैंगलोर पधार रहे हैं।
मीडिया प्रभारी दलपतसिंह भायल ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. तोगड़िया 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे बैंगलोर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके आगमन पर गौभक्त राकेश एम. देसरला एवं समाजसेवी जालमसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में कोर कमेटी एवं आयोजन समिति के सदस्यों सहित सैकड़ों राजस्थानी प्रवासियों द्वारा भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रभारी पुनाराम चौधरी के अनुसार एयरपोर्ट से डॉ. तोगड़िया का काफिला क्रमशः
राजूभाई चौधरी, रितेश पामेचा एवं रणजीत शाह के आवासों पर स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित होगा। इसके पश्चात जितेंद्र राजगुरु के यहां भोजन एवं विश्राम उपरांत भोपालचंद के आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे।
5 फरवरी को विराट हनुमान चालीसा पाठ
डॉ. तोगड़िया 5 फरवरी को सायं 4 बजे बैंगलोर स्थित श्री खेतेश्वर भवन में आयोजित विराट हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पाठ उपरांत राकेश एम. देसरला के आवास पर स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात समाजसेवी जालमसिंह राजपुरोहित के आवास पर उनका रात्रि विश्राम रहेगा।
आयोजन समिति सदस्य प्रकाश पुरोहित ने बताया कि डॉ. तोगड़िया के इस दो दिवसीय दौरे को लेकर कोर कमेटी एवं आयोजन समिति के लगभग 50 सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु 3 फरवरी को जालमसिंह राजपुरोहित के आवास पर राष्ट्रीय बजरंग दल के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री इंद्रजीतसिंह राजगुरु के सानिध्य में कोर कमेटी एवं आयोजन समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
