• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

संयम लोढ़ा बोले, मोदी ने अमेरिका के आगे घुटने टेके: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, सिलेंडरों की कमी पर पुतला फूंका

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0
संयम लोढ़ा बोले, मोदी ने अमेरिका के आगे घुटने टेके: रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, सिलेंडरों की कमी पर पुतला फूंका

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-शिवगंज में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवगंज-सिरोही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की अनुपलब्धता के खिलाफ किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आगे घुटने टेककर देश की हजारों साल पुरानी प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रम्प के कहने पर रूस से तेल खरीदने या न खरीदने की स्थिति भारत की पहले कभी नहीं हुई थी।लोढ़ा ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने विश्व पटल पर देश की छवि खराब की है। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी ने भारत को अमेरिका की कठपुतली बना दिया है।

पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रावल, सिरोही ब्लॉक अध्यक्ष रतन माली, नगर पालिका अध्यक्ष वजींगराम, पीसीसी सदस्य हरीश राठौर, मोहनलाल सीरवी, मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह, पन्नाराम, तेजाराम, शिवलाल, गणपत सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश मीणा, एनएसयूआई अध्यक्ष चंपालाल तिरगर, सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुखराज कुमावत, सचिव सेताराम मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous Post

बेंगलुरु से श्री सोनाणा खेतलाजी मेले के लिए भक्तों का जत्था रवाना, 17 मार्च को पहुंचेगा दरबार

Next Post

पाली- 17 मजदूरों को फूड प्वाइजनिंगः फैक्ट्री में बनी दाल, रोटी और चावल खाने के बाद बिगड़ी तबियत

Next Post
पाली- 17 मजदूरों को फूड प्वाइजनिंगः फैक्ट्री में बनी दाल, रोटी और चावल खाने के बाद बिगड़ी तबियत

पाली- 17 मजदूरों को फूड प्वाइजनिंगः फैक्ट्री में बनी दाल, रोटी और चावल खाने के बाद बिगड़ी तबियत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page