PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-शहर में बसों में हो रही चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही, मोहब्बत अली दोपहर में शिवगंज से भीनमाल जाने वाली बस में सवार हुए थे, कुछ दूरी तय करने के बाद जेब में पर्स नहीं मिलने पर वे हड़बड़ा गए, पर्स में ऑटो रिक्शा की आरसी, लाइसेंस, आधार कार्ड और ₹8000 नकद थे, साथ ही मक्का-मदीना से लाई गई करंसी भी पर्स में रखी थी, घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता और नाराजगी का माहौल, पीड़ित के पुत्र नवाज़ शरीफ़ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से बंद पड़े, लगातार हो रही वारदातों के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे


