• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज में हुई लूट के खुलासे की मांग, व्यापारियों का थाने के बाहर प्रदर्शन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 16, 2026
in Local
0
शिवगंज में हुई लूट के खुलासे की मांग, व्यापारियों का थाने के बाहर प्रदर्शन

PALI SIROHI ONLINE

शिवगंज-होली चौक बाजार में शनिवार को हुई लूट की वारदात के विरोध में व्यापारियों ने रविवार को पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने शाम 5 बजे तक विरोध जताते हुए वारदात का जल्द खुलासा करने और शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे बुजुर्ग व्यापारी हिम्मतमल सोनी दुकानखोलने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 4 किलो चांदी, 3 तोला सोने के आभूषण और लगभग 40 हजार रुपए नकद थे। घटना के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही शहर में पुलिसगश्त बढ़ाने और अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी रखी। डीएसपी वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार युवकों की तलाश की जा रही है और संभावित क्षेत्रों में पुलिस टीमें भेजी गई हैं। वहीं थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने बताया कि पुलिस का एक दल आदिवासी क्षेत्रों में भी आरोपियों की तलाश कर रहा है और जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।

Previous Post

भटाना-पत्नी मायके से नहीं आई पेड़ पर चढ़ फंदा लगाने पर अड़ा, रात तक मनाते रहे परिजन

Next Post

देवासी समाज के होली स्नेह मिलन में नई कार्यकारिणी भी गठित की, भलाराम अध्यक्ष बने

Next Post
देवासी समाज के होली स्नेह मिलन में नई कार्यकारिणी भी गठित की, भलाराम अध्यक्ष बने

देवासी समाज के होली स्नेह मिलन में नई कार्यकारिणी भी गठित की, भलाराम अध्यक्ष बने

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page