PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले के शिवगंज नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के कुंदनमल अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बेहद करीबी मुकाबले में कांग्रेस को हराया। भाजपा को 18 और कांग्रेस को 17 वोट मिले। भाजपा ने सिर्फ 1 वोट के अंतर से कांग्रेस के सुरेश कुमार को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
शिवगंज पार्षद चुनाव में भाजपा के 18, कांग्रेस के 16 और 3 निर्दलीय पार्षद जीते थे। एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन से भाजपा के पास कुल 19 वोटों का आंकड़ा था। शिवगंज केकुल 35 वार्ड में से भाजपा ने 18 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस को 14 वार्ड मिले। तीन वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।
शिवगंज के वार्ड 5 में भाजपा की उम्मीदवार उषा देवी ने कांग्रेस की गीता को सबसे कम 3 वोटों से हराया था। वहीं, वार्ड 26 में कांग्रेसी नेता हबीब शेख ने भाजपा के कैलाश को 262 वोटों से हराया था।
हालांकि, अध्यक्ष पद के मतदान में भाजपा को सिर्फ 18 वोट मिले। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है कि आखिर एक वोट कहां गया। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि भाजपा के खेमे में ही क्रॉस वोटिंग हुई होगी। हालांकि, भाजपा पार्षद की क्रॉस वोटिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
नतीजों के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। शिवगंज की राजनीति में वोटों के इस गणित को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

