PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज में होली मिलन, कार्यकर्ताओं को संगठन सशक्त करने का आह्वान।
होली पर्व के अवसर पर कल भाजपा नगर मंडल आबूरोड के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिवगंज स्थित जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी के निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती भंडारी ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई तथा अल्पाहार करवाया। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर परिवार की भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति एवं रूपरेखा को लेकर भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा चुनावी तैयारियों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटना आवश्यक है उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण , मण्डल् महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, मुकेश मोदी, हरेन्द्र सिंह, मंत्री प्रीति वाजपेयी, सोशल मीडिया प्रभारी पुलिन छंगाणी, आई टी प्रभारी संजय चौहान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संगीता शर्मा, अलका मोदी सुनीता मिश्रा, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, इम्मामुदिन , बबिता माखीजा, अभिषेक मेरु, नीलेश राणा, सूर्यप्रताप सिंह,राजा बंजारा, मूलाराम ,गोविंद माखीजा, हनीफ बेलिम,सुरेश धवलेशा, सागर राणा, मुकेश धवलेशा, गोविंद भील एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे


