भीनमाल में पुलिस ने स्पा सेंटर पर की कार्रवाई:दो युवकों को हिरासत में लिया, चार युवतियों को किया दस्तयाब
PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल शहर के रानीवाड़ा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने संचालित गिरोली स्पा सेंटर पर पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एएसआई रघुनाथ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां से दो युवकों को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान महेंद्र अनुरागी (28) महोबा (उत्तर प्रदेश) और कुंवर (28) निवासी महोबा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में चार बाहरी युवतियां भी मिली हैं। पुलिस द्वारा उनकी पहचान और तस्दीक की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

