गौतम ऋषि मेले को लेकर कानून व्यवस्थार्थ मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | शिवगंज तहसील के चोटिला गांव के पास मीणा समाज के गौतम ऋषि महादेव का मेला 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित होगा। जिला मजिस्ट्रेट रोहिताश्व सिंह तोमर ने आदेश जारी कर इस मेले के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट शिवगंज को मेला मजिस्ट्रेट (कार्यपालक मजिस्ट्रेट) एवं सहयोग के लिए तहसीलदार को सहायक मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

