• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बड़गांव की जवाई नदी किनारे कुए में महिला ने लगाई छलांग, हुई मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

शिवगंज | बड़गांव गांव क्षेत्र में जवाई नदी किनारे स्थित एक कृषि कुएं में शनिवार शाम विवाहिता युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस के अनुसार बड़गांव निवासी भंवर सिंह चौहान की बेटी संतोष कंवर शाम करीब 5 बजे घर से निकली थी। कुछ लोगों ने उसे जवाई नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर जाते देखा। वह तेजी से निकली। शक हुआ। दो-तीन लोग पीछे दौड़े। लोग पहुंचते, उससे पहले संतोष कंवर ने जवाई नदी किनारे खुले कुएं में छलांग लगा दी। लोगों ने रस्सी लाकर कुएं में डाली। रस्सी पकड़ने को कहा। संतोष कंवर ने रस्सी नहीं पकड़ी। कुआं बड़गांव निवासी बलवंत सिंह राजपूत का बताया गया है।

मृतका के पिता भंवर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह ही संतोष कंवर को उसका पति छोड़कर गया था। उन्होंने कहा कि बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। संतोष कंवर का 15 साल का बेटा दिव्यांग है। संतोष कंवर का ससुराल ग्राम वराल में है। सूचना पर सीआई ओम प्रकाश चौधरी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शाम 6.30 बजे शव कुएं से बाहर निकाला। एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। देर शाम होने से शव मोर्चरी में रखवाया गया।

Previous Post

वीरमपुरा में घर के बाहर से बाइक चोरी, नाना पुलिस ने बाइक चोर की तलाश तेज की

Next Post

पहली बारिश में ही धंसी 50 करोड़ की सड़क पुलियाः लोढ़ा ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल, गोल-सरदारपुरा पुलिया की नींव खिसकी

Next Post

पहली बारिश में ही धंसी 50 करोड़ की सड़क पुलियाः लोढ़ा ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल, गोल-सरदारपुरा पुलिया की नींव खिसकी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page