• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज में करोड़ों की जमीन से अतिक्रमण हटाः नगर पालिका ने विरोध के बावजूद जेसीबी से की कार्रवाई, बोर्ड लगाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 18, 2026
in Local
0
शिवगंज में करोड़ों की जमीन से अतिक्रमण हटाः नगर पालिका ने विरोध के बावजूद जेसीबी से की कार्रवाई, बोर्ड लगाया

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-शिवगंज के प्राइवेट बस स्टैंड के पास करोड़ों रुपए की एक जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर बुधवार सुबह भारी हंगामा हुआ। नगर पालिका की टीम जब अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो अतिक्रमणकारियों ने इसका कड़ा विरोध किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

जानकारी के अनुसार, यह वही जमीन है जहां से करीबपांच साल पहले भी अतिक्रमण हटाया गया था। हाल ही में, अतिक्रमणकारी ने रातों-रात तारबंदी कर इस जमीन पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया था, जिसकी सूचना नगर पालिका प्रशासन को मिली थी।

नगर पालिका की टीम मंगलवार सुबह ही जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। हालांकि, मौके पर मौजूद अतिक्रमणकारी ने कोर्ट से स्टे होने का दावा करते हुए कार्रवाई का विरोध किया। करीब तीन घंटे तक चली बहस और तीखी नोकझोंक के बावजूद पालिका ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाया गया, लेकिन कार्रवाई के दौरान पुलिस मौके से हट गई। जैसे ही जेसीबी आगे बढ़ी, एक वृद्ध महिला और एक युवक उसके सामने खड़े हो गए। इस दौरान पालिका कर्मचारियों और युवक के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें दोनों पक्षों को हल्की चोटें आईं। पुलिस की गैरमौजूदगी में पालिका कर्मियों ने ही स्थिति संभालने का प्रयास किया।

घटना के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा होने से माहौल तनावपूर्ण बना रहा। आखिरकार, कड़ी मशक्कत के बाद नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाकर राहत की सांस ली। अतिक्रमण हटाने के बाद, पालिका ने उस भूमि पर अपना बोर्ड लगाया, जिस पर लिखा था कि यह भूमि नगर पालिका की है, और इसे शिवगंज नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में ले लिया गया।

Previous Post

पाली-तालाब में डूबा युवक, 2-घंटे बाद बॉडी मिली

Next Post

पाली-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमनाथ मंदिर में की महाआरती VIDEO

Next Post
पाली-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमनाथ मंदिर में की महाआरती VIDEO

पाली-कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमनाथ मंदिर में की महाआरती VIDEO

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page