PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज-उपखंड क्षेत्र के बागसीन गांव में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने खूंखार बंदर को आखिरकार पकड़ लिया गया।
बंदर के हमलों से कई ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। इससे गांव में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों की परेशानी को लेकर दैनिक भास्कर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके दूसरे ही दिन वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से बंदर को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीम को सफलता मिली। बंदर के पकड़े जाने पर ग्रामीणों

