PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सनातन धर्म सेवा समिति शिवगंज की ओर से शिवगंज-कांबेश्वर महादेव पदयात्रा की वार्षिक सावन वणी 24वीं पदयात्रा गजानंद मंदिर शिवगंज से शुरू हुई। समिति के पदाधिकारियों, श्री 1008 महंत स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती, अयोध्या के बाल महंत संत सूरदास महाराज, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, पालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची, संत सत्यप्रकाश महाराज, संत शिवरामदास महाराज सहित भक्तों ने आखरिया चौक सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए।
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक लोढ़ा और साधु-संतों का स्वागत किया। इसके बाद गणेश नगर बडगांव में गजानंद मंदिर में दर्शन किए। पदयात्रा का साध्वी सती बाईसा ने सतगुरु आश्रम पहुंचने पर स्वागत किया। साधु संतों के नेतृत्व में सतगुरु आश्रम पर धर्मसभा हुई। धर्मसभा को श्री श्री 1008 महंत स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वती, अयोध्या के बाल महंत संत सूरदास महाराज, पूज्य संत चैतन्य महाराज, संत सत्यप्रकाश महाराज, संत शिवरामदास महाराज, आचार्य सरस्वती देवकृष्ण ने संबोधित किया। पदयात्रा में अलग-अलग सामाजिक संस्थान ने भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की। इसके बाद साधु संतों, भक्तों और पूर्व विधायक लोढ़ा ने शनिधाम मंदिर पहुंचकर शनि महाराज के दर्शन किए। संत कृष्णनाथ महाराज और राजनाथ महाराज ने सभी का स्वागत किया। साधु-संतों के नेतृत्व में शिवगंज से शुरू हुई पदयात्रा कांबेश्वर महादेव पहुंचकर सम्पन्न हुई। जिसमें हजारों सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लिया। सनातन धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुमावत, समिति के संरक्षक महेंद्र कुमार दवे, बाबूलाल परिहार और महामंत्री रूपेश कुमार देवासी ने सभी का आभार जताया।