PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज-शहर के नेहरू नगर मोहल्ले में राजमाता मूर्ति प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर चार दिवसीय महोत्सव 12 मई को बाबा रामदेव के ब्यावला के साथ शुरू होगा। 13 से 14 मई तक तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 15 मई को महाप्रसादी का आयोजन होगा। मूर्ति प्रतिष्ठा के वर्षगांठ महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को राजमाता सेवा समिति की बैठक रखी। इसमें विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 13 मई को सुबह सेवा समिति एवं भक्त मंडल की ओर से बायोसा माताजी मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी। इसके पहले सभी भक्त बैंड बाजों के साथ ध्वजा को गजानंद मंदिर से राजमाता मंदिर लाया जाएगा।
रात को भजन संध्या का आयोजन होगा। गुजरात के भजन गायक नारायण ठाकर व राजस्थान के गायक प्रकाश माली, रामेश्वर माली भी विभिन्न भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। 14 मई को सुबह साधु संतों का सामेला और अतिथियों का आगमन होगा, इसमें महामंडलेश्वर स्वामी राम भारती महाराज, महंत योगिराज रेवानाथ महाराज, महंत उमाशंकर भारती महाराज, संत प्रकाशनाथ महाराज भी शामिल होंगे।
महोत्सव में नवचंडी हवन पूजा व ध्वजा चढ़ावा होगा एवं रात को भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें गायक कलाकार मोइनुद्दीन मनचला, महेंद्र सिंह राठौड़, गजेंद्र राव, सोनू सिसोदिया, दलपत चौहान, मधुबाला राव, रमेश माली दिलीप गवैया, मोहित राज, किशोर पालीवाल, विडी मनचला, मशरूम मनचला, राकेश मौरा भी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव में 15 मई को महाप्रसादी का आयोजन होगा।
महोत्सव में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, नगरपालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची मुख्य अतिथि होंगे। वहीं रायचंद सोनी, प्रेमसिंह राव, रमेशसिंह राजपुरोहित विशेष अतिथि के रूप में भाग लेंगे। बैठक में व्यवस्थापक दिलावर सिंह,, रविन्द्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, करण सिंह, सदस्य कानसिंह, महेंद्र सुथार भी मौजूद थे।