PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर-क्षेत्र में दो जगह मोटरसाइकिलों के हैंडल लॉक तोड़कर चोरी कर ली गई। पुलिस के अनुसार होटल मानसरोवर के पीछे रहने वाले प्रमोद कुमार पुत्र हंसराज ने रिपोर्ट दी कि 18 जुलाई की रात चोर उसकी मोटरसाइकिल का हैंडल लॉक तोड़कर चोरी कर ले गया।
दूसरे मामले में स्वरूपाराम पुत्र देवाराम देवासी, निवासी रेबारियों का वास, तहसील बाली, हाल सुमेरपुर ने सेणा, रिपोर्ट दी कि 21 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे उसकी मोटरसाइकिल का हैंडल लॉक तोड़कर चोरी कर ली।


