PALI SIROHI ONLINE
पाली-जालोर जिले के सायला क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सापाड़ा में शुक्रवार दोपहर खेलते समय 12 साल का एक स्टूडेंट करीब पांच फीट ऊंची स्कूल की चारदीवारी से नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। पहले उसे सायला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से जालोर और बाद में पाली रेफर किया गया। देर शाम उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
खेलते समय चारदीवारी पर चढ़ गया था स्टूडेंटजानकारी के अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सापाड़ा में पढ़ने वाला 12 साल का मदन पुत्र पूसाराम शुक्रवार दोपहर स्कूल में खेल रहा था। इसी दौरान वह करीब पांच फीट ऊंची स्कूल की चारदीवारी पर चढ़ गया।
पैर फिसलने से नीचे गिरा
चारदीवारी पर खड़े रहने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। हादसे में वह सिर के बल जमीन पर गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
सायला से जालोर और फिर पाली किया रेफर
घटना के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सायला हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से हालत को देखते हुए उसे जालोर रेफर किया गया। बाद में जालोर से उसे पाली भेजा गया।
देर शाम उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां देर रात तक उसका इलाज जारी रहा।
प्रारंभिक जांच में अंदरूनी चोट आने की बात सामने आई
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्टूडेंट करीब पांच फीट ऊंची दीवार से सिर के बल नीचे गिरा था। इसके कारण उसके सिर में अंदरूनी चोट आई है।

