PALI SIROHI ONLINE
मेष;-शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी: दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ें हर मुश्किल आसान होगी। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। अनिर्णय की थति प्रगति में बाधक बनेगी। तनाव दूर होगा।
वृष;-शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा: भाग्योदय की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनेगी। परिणय संबंधों में गतिरोध संभव है। अनजान लोगों पर भरोसा मुश्किल में डाल सकता है। अति आत्मविश्वास नुकसानदायी हो सकता है।
मिथुन शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद : विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता से उत्साहित रहेंगे। आकस्मिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विरोधियों को समझाने में कामयाब रहेंगे। नए माहौल में खुद को ढालना मुश्किल होगा।
कन्या;-शुभ अंक 5, शुभ रंग काला: कड़ी मेहनत से बेहतर सफलता हासिल करेंगे। झूठ बोलकर अपने लिए मुश्किल खड़ी कर लेंगे। अधिकारी आपके कामकाज के तरीकों से नाराज हो सकते हैं। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
कन्या;-शुभ अंक 9 शुभ रंग बादामी विरोधी नुकसान पहुचने की कोशिश करेंगे कार्य क्षेत्र में बदलाव का मन बनेगा बिखरे काम समेटने में मित्रों का सहयोग मिलेगा राजकीय लाभ की संभावना है
सिंह;-शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला: पारिवारिक मित्रों का साथ प्रसन्नता देगा। लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करना मुश्किल हो सकता है। धार्मिक कार्यों में खर्च की संभावना बनेगी। निजी संपकों का लाभ मिलने की उम्मीद है।
तुला;-शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल काम की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कारोबार का विस्तार संभव है। नौकरी में बेहतर विकल्पों की तलाश रहेगी। खचों में कटौती करेंगे। भावुकता नुकसानदायी हो सकती है।
वृश्चिक;-शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी: विरोधियों से निपटने में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में चतुराई से काम लें, बेहतर बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई योजनाओं में पूंजी निवेश का लाभमिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझ सकते हैं।
धनु;-शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला: निजी काम करवाने में सफलता मिलेगी। मित्रों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। करीबी लोग ही नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। जल्दबाजी में रखे प्रस्ताव वापस लेने पड़ सकते हैं।
मकर;-शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। देखरेख के अभाव में योजना बीच में अटक सकती है। लेनदेन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी। व्यापारिक घाटे के चलते परेशानी महसूस करेंगे।
कुम्भ;-शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी उच्च अध्ययन में इच्छित सफलता मिल सकती है। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। करीबी लोगों के व्यवहार से मन दुखी होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।
मीन;-शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : अनुभवी लोगों का साथ आगे बढ़ने में सहायक रहेगा। वित्तीय मामलों की देखरेख स्वयं करें, लाभ मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। दूसरों पर अधिक भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। आस्था बढ़ेगी।
