PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा
ऑटो पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी, सांडेराव थाने में मामला दर्ज
सांडेराव/पाली। पाली जिले के सांडेराव पुलिस थाने में ऑटो पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर नकदी एवं सामान चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रवीण अग्रवाल पुत्र बनवारीलाल अग्रवाल, निवासी फालना, ने सांडेराव पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर उनकी ऑटो पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर नकदी एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर सांडेराव पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ ही अज्ञात चोरों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।


