• April 4, 2026

सांडेराव-तखतगढ़ में MSP गेहूं खरीदी केंद्र का शुभारंभ, दूसरे वर्ष भी किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सांडेराव-तखतगढ़ में MSP गेहूं खरीदी केंद्र का शुभारंभ, दूसरे वर्ष भी किसानों को मिलेगा सीधा लाभ।

मंत्री जोराराम कुमावत बोले—केंद्र व राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

तखतगढ 4 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शनिवार को सांडेराव-तखतगढ़ में सरकारी समर्थन मूल्य (MSP) गेहूं खरीदी केंद्र का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। भारतीय खाद्य निगम अजमेर मंडल द्वारा लगातार दूसरे वर्ष भी संचालित इस केंद्र से कमांड क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य का सीधा लाभ मिल सकेगा। जिस से बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी।


शनिवार को तखतगढ़ सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंडित के सानिध्य मे कैबिनेट मंत्री कुमावत द्वारा विधि-विधान तुलाई कांटे की पूजा-अर्चना कर केंद्र की शुरुआत की गई। इस दौरान मंत्री के हाथों जवानाराम चौधरी व चेलाराम कुमावत दो किसानों के गेहूं की तुलाई करवाई गई। इस से पूर्व समारोह में अतिथियों का पारंपरिक माल-साफा पहनाकर स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम में ग्रामीण संस्कृति की झलक दिखाई दी। इस अवसर पर किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर-आहोर के अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह गलथनी, डेयरी अध्यक्ष प्रताप सिंह, FCI अजमेर के प्रबंधक राकेश कुमार, सांडेराव तखतगढ़ गुणवत्ता निरीक्षा दिलीप स्वामी, सुमेरपुर तहसीलदार हिमांशु कच्छवाह, कृषि मंडी सचिव पी.एस. जैतावत, पूनम सिंह परमार, मुकेश मोदी, मनोज नामा भाजपा नेता व किसान नेता नरसाराम, चेलाराम, कमलेश रावल, छगनलाल घांची,विराराम चौधरी, देवाराम, फुटरमल,हेमाराम टांक कुंदनसिह, भीमसिह बलाना, बलाना प्रसारक शंभुराम मीणा ओमप्रकाश व्यास, चौपाल घांची,प्रकाश सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं सैकडो किसान मौजूद रहे।


मंत्री कुमावत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹6000 की सहायता दी जा रही है, वहीं राज्य सरकार भी किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाकर ₹6000 करने की दिशा में कार्य कर रही है। मंत्री कुमावत ने एफसीआई प्रबंधक राकेश कुमार से अवगत कराया की पिछले 4 सालों से लगातार अच्छी बरसात होने से जवाई बांध से कमांड क्षेत्र के किसानों को चार-पाण मिलने से पाली जिले में सबसे ज्यादा गेहूं की फसल जिले में सबसे ज्यादा कमांड क्षेत्र में ही हो रही है।

ऐसे में किसी भी किसान की फसल में अगर 19-20 फसल आती है तो उसे वापस नहीं भेजे उक्त किसान को पूरा लाभ दिलाने का प्रयास करने की हिदायत दी है। उन्होंने यह भी कहा कि अब आपके खेतों तक खालियो के पक्के निर्माण के लिए 20 करोड रुपए स्वीकृत हो चुके हैं जिसका भी निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम को डेरी अध्यक्ष प्रताप सिंह बिटिया, किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलतानी, एफसीआई प्रबंधक राकेश कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मंत्री कुमावत एवं एफसीआई प्रबंधक ने खरीद केंद्र पर आई गेहूं की फसल की क्वालिटी भी देखी गई

किसानों ने रखी यह मांगे

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष मंडी भूमि आवंटन एव मंडी खोलने की मांग के साथ-साथ इसी केंद्र पर प्रति हेक्टर के अनुसार कैपेसिटी बढ़ाने व मूंग, चना और राईडे की खरीद शुरू करने की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

About The Author

You cannot copy content of this page