• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ प्रशासनिक निरंकुशता के विरोध में जयपुर में आज 7 वें दिन भी पत्रकारों का धरना लगातार जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 4, 2026
in Local
0
तखतगढ-वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ प्रशासनिक निरंकुशता के विरोध में जयपुर में आज 7 वें दिन भी पत्रकारों का धरना लगातार जारी

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ प्रशासनिक निरंकुशता के विरोध में जयपुर में आज 7 वें दिन भी पत्रकारों का धरना लगातार जारी

तखतगढ 4 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) जैसलमेर जिले में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रशासनिक निरंकुशता को लेकर पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे का आज 7 वें दिन भी धरना जारी हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी के काले कारनामों को छुपाने के लिए सरकार के भी हठधर्मिता पर उतर आई हैं। जिसके परिणाम स्वरूप सरकार अभी तक वार्ता करने की पहल तक नहीं कर रही हैं। जिसे लेकर आज धरना स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि संगठन सरकार से सकारात्मक बातचीत करने हेतु पहले दिन से ही तैयार हैं पर शायद सरकार खुद नहीं चाहती कि ये धरना समाप्त हो।

राठौड़ ने कहा कि धरना शुरू होने के बाद सरकार ने जैसलमेर कलेक्टर का तबादला तो कर दिया। लेकिन कलेक्टर ने जैसलमेर रहते हुए जिस तरह के कारनामे किए हैं, उसके अनुसार उन्हें सजा दी जानी चाहिए थी, उसकी जगह उन्हें वित्त विभाग में महत्वपूर्ण पोस्टिंग देकर सरकार ने अपनी ही जीरो टॉलरेंस की नीति की खुलेआम धज्जियां उड़ाई हैं। जिस कलेक्टर के विरुद्ध प्रदेशभर के पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश हैं, जिसके विरुद्ध जैसलमेर की आमजनता में गजब का गुस्सा हैं, जिसके विरुद्ध पर्यावरण प्रेमी सड़क पर उतर आए, उस कलेक्टर में आखिर कौनसी खासियत हैं, जो सिर्फ सरकार को ही नजर आ रही हैं, आमजन को नहीं?

उपेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि वें वर्ष 2004 से जैसलमेर स्थित डेजर्ट क्लब में विधिवत अनुमति के साथ ‘स्वाद रेस्टोरेंट’ का संचालन कर रहे हैं। जिसका दिसंबर 2025 तक का किराया अग्रिम जमा करा रखा था। उसके बावजूद जिला कलेक्टर ने विधि विरुद्ध जाकर रेस्टोरेंट को सीज करने और उसे जमींदोज करने की जो द्वेषपूर्ण कार्रवाई की हैं, जिसका सीधा अर्थ हैं कि उन्होंने एक पत्रकार की आजीविका को तबाह कर पत्रकार पर एक मानसिक और आर्थिक दबाव बनाने का ही काम किया हैं। IAS प्रतापसिंह नाथावत ने जैसलमेर कलेक्टर रहते हुए निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने हेतु नियम विरुद्ध भू-आवंटन किए।

जिसे लेकर जब खबरें प्रकाशित की गई और मामले को उजागर किया गया तो उसके प्रतिशोध में पत्रकार की आजीविका को नष्ट किया गया। स्वाद रेस्टोरेंट को तोड़कर कलेक्टर ने करीब 1 करोड़ से भी अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया हैं। जिसकी भरपाई की मांग, उस कलेक्टर को निलंबित करने की मांग को लेकर ही पूरे प्रदेश के पत्रकार 29 मार्च को जयपुर पहुंचे और शहीद स्मारक पर ये धरना प्रदर्शन शुरू किया। जिसको आज 7 दिन का समय हो गया, लेकिन सरकार ने अभी वार्ता करने की पहल तक नहीं की है, जिसके कारण पुरे पत्रकार जगत में भारी आक्रोश हैं।


कल दिनांक 05 और 06 अप्रैल को उपेन्द्र सिंह राठौड़ दिल्ली में देश भर के राष्ट्रीय पदाधिकारियों व प्रदेशाध्यक्षों के साथ होने वाली बैठक में भाग लेने जा रहे हैं, वहां संगठन प्रधानमंत्री कार्यालय को इस गंभीर विषय से अवगत करवाएगा ‌।
इस धरना प्रदर्शन को लगातार चलाने हेतु संगठन ने प्रतिदिन एक जिले को जिम्मेदारी सौंपी है जिसके क्रम में आज सातवें दिन व कल आठवें दिन की जिम्मेदारी सिरोही जिले के पास है और उनका नेतृत्व जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करणोत द्वारा किया जा रहा है।
धरना स्थल पर आज दो दर्जन पत्रकार साथी उपस्थित हैं।

Previous Post

भुराराम सीरवी जोधपुर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी का सह-प्रभारी नियुक्त

Next Post

सांडेराव-तखतगढ़ में MSP गेहूं खरीदी केंद्र का शुभारंभ, दूसरे वर्ष भी किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Next Post
सांडेराव-तखतगढ़ में MSP गेहूं खरीदी केंद्र का शुभारंभ, दूसरे वर्ष भी किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

सांडेराव-तखतगढ़ में MSP गेहूं खरीदी केंद्र का शुभारंभ, दूसरे वर्ष भी किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page