• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव- रामदेवरा जातरुओ के लिए भंडारे का हुआ शुभारंभ, जातरूओ की लगीं रेलमपेल, हाइवे बाईपास पर लगा भंडारा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 30, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सांडेराव- रामदेवरा जातरुओ के लिए भंडारे का हुआ शुभारंभ, जातरूओ की लगीं रेलमपेल, हाइवे बाईपास पर लगा भंडारा

सांडेराव-फोरलेन हाइवे बाईपास पर रामदेवरा जातरुओ के लिए भंडारे का हुआ शुभारंभ, जातरूओ की लगीं रेलमपेल।

साण्डेराव- बागड़ी गांव के ग्रामीणों के साथ राणावत परिवार के सदस्य बाबा रामदेव के जैकारे लगाते हुए डीजे पर नाचते गाते फोरलेन हाइवे पर पहुंचे, जहां साण्डेराव बाई पास पर राणावत परिवार बागड़ी की और से बाबा रामदेव जातरूओ के लिए भंडारे पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ,

बाबा रामदेव जाने वाले जातरूओ की लगीं रेलमपेल।

साण्डेराव फोरलेन बाइपास पर रविवार सुबह 9 बजे बागड़ी निवासी स्व श्री जेठूसिंह पुत्र मंगल सिंह राणावत बागड़ी की पुण्य स्मृति में उनकी माता श्री मदन कंवर देवड़ाजी एवं धर्म पत्नी भंवर कंवर चंपावत द्वारा बाबा रामदेव दर्शनार्थ जाने वाले जातरूओ के लिए भंडारे का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर समारोह पूर्वक भंडारे के मुख्य द्वार पर फीता काट कर शुभारंभ किया गया।

त्रिपाल सिंह राणावत बागड़ी ने बताया कि इस भंडारे में पूरे भादवा महिने तक यहां गुजरने वाले बाबा रामदेव के जातरूओ के लिए चाय-नाश्ता,भोजन प्रसाद, ठहरने के साथ साथ निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी। रविवार सुबह पंडित राजु भाई द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना करवाते हुए बाबा रामदेवजी की आरती कर‌ भोग चढ़ाया और भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद ग्रहण करवाया गया।

इस दौरान शक्ति सिंह,प्रहलाद सिंह, राजवीर सिंह, मानवेन्द्र सिंह,कुल वर्धन सिंह राणावत बागड़ी,निंबेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष जगत सिंह राणावत,भगवत सिंह, विक्रम सिंह राणावत साण्डेराव, दुजाना उप सरपंच अमर सिंह राणावत,मनोहर सिंह दुजाना, नारायण सिंह, लक्ष्मण सिंह बाणियां, महावीर सिंह बाणियां, शक्ति सिंह बाणियां, प्रह्लाद सिंह राठौड़, उम्मेद सिंह प्रजापत, रतन सिंह, सोहन सिंह मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Previous Post

फालना में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, रोजाना की तरह काम पूरा कर घर लौट रहा था

Next Post

तखतगढ-लेखा प्रकोष्ठ मे चुनाव डयूटी से बिना बताए अनुपस्थित रहने पर सहायक राजस्व अधिकारी को RO ने थमाया नोटिस

Next Post
तखतगढ-लेखा प्रकोष्ठ मे चुनाव डयूटी से बिना बताए अनुपस्थित रहने पर सहायक राजस्व अधिकारी को RO ने थमाया नोटिस

तखतगढ-लेखा प्रकोष्ठ मे चुनाव डयूटी से बिना बताए अनुपस्थित रहने पर सहायक राजस्व अधिकारी को RO ने थमाया नोटिस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page