• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दुजाना में प्राण प्रतिष्ठा की 5 वी वर्षगांठ पर मां हिंगलाज मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई, मंत्री देवासी ने भी की शिरकत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0
दुजाना में प्राण प्रतिष्ठा की 5 वी वर्षगांठ पर मां हिंगलाज मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई, मंत्री देवासी ने भी की शिरकत

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

नारी शिक्षा जरूरी, शिक्षा बिना जिंदगी अधूरी- मंत्री ओटाराम देवासी, दुजाना में प्राण प्रतिष्ठा की 5 वी वर्षगांठ पर मां हिंगलाज मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई

*साण्डेराव-* देवनागरी दुजाना में देवासीयो के मोहल्ले में  स्थित मां हिंगलाज मंदिर पर  प्राण प्रतिष्ठा की 5 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में गाजों बाजों के साथ चढ़ाई गई धर्म ध्वजा, भक्ति संध्या का हुआ आयोजन। मंदिर कमेटी के चमनाराम देवासी ने बताया कि मां हिंगलाज मंदिर पर वार्षिक मेला आयोजित किया गया।

जिसमें राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने भी शिरकत की देवासी समाज द्वारा ओटाराम देवासी सहित बाहर से आए अतिथिगणो का स्वागत किया गया इस दौरान मंत्री देवासी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में नारी शिक्षा जरूरी है शिक्षा के बिना जिंदगी अधूरी है।

भजन संध्या में गायक कलाकार मुकेश जी देवासी एंड पार्टी ने गणेश वंदना के साथ भजनों की शुरुआत करते हुए हिंगलाज माता जी सहित देवी-देवताओं पर आधारित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजनों की सरिता देर रात से अल सुबह तक बहती रही जिस पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झुमते नज़र आए हिंगलाज मां के जयकारों से पांडाल गूंज उठा। 

सुबह श्रध्दा और उत्साह के साथ विधि-विधान से ध्वजा चढ़ाने के साथ पूजा-अर्चना, महाआरती व प्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में दुजाना सहित आसपास के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र एवं देश में खुशहाली व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस धार्मिक आयोजन में दुजाना के देवासी समाज सहित गांव के छत्तीस क़ौम के लोगों का सहयोग रहा

Previous Post

चामुंडेरी-माजीसा धाम पर हरियाणा उदयपुर से गाजे बाजे के साथ पहुचे भक्त, माताजी की आराधना में नाचते गाते जयकारों के साथ चढ़ाया छप्पन भोग

Next Post

दुजाना में 19 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें

Next Post
दुजाना में 19 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें

दुजाना में 19 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page