• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-देवतरा नदी में बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से चालक की मौत, परिजन धरने पर बैठे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 9, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सांडेराव के देवतरा नदी में बुधवार रात को बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ड्राइवर इसके नीचे दबने से मौत हो गई। घटना को लेकर गुरुवार सुबह मृतक के परिजन और समाज के लोग सांडेराव हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठ गए।

उनका आरोप है कि रॉयल्टी वालों ने ट्रैक्टर के आगे कट मारा जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित बेकाबू होकर पलट गया। इसके चलते ड्राइवर की मौत हुई है। मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर धरना जारी रखा है। मौके पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी समझाइश में जुटे हैं।

  1. ट्रैक्टर के नीचे दबा ड्राइवरः पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र में बुधवार रात को देवतरा नदी क्षेत्र में बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर फालना गांव मांगीलाल (23) पुत्र हेमाराम देवासी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी सांडेराव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई।
  2. रॉयल्टी वालों पर लगाया आरोपः घटना को लेकर गुरुवार सुबह मृतक के परिजन और समाज के लोग सांडेराव हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठ गए। घटना को लेकर कोलीवाड़ा निवासी शंकरलाल देवासी ने आरोप लगाते हुए कहा कि रॉयल्टी वालों के कारण हादसा हुआ। उन्होंने ट्रैक्टर के आगे कट मारा। जिससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया और हादसे में 23 साल के मांगीलाल की मौत हो गई।

पिता की मौत हो चुकी, मां ने पाला

ग्रामीणों ने बताया- मांगीलाल के पिता की मौत हो चुकी है। मां ने पालकर उसे बड़ा किया। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उनसे समझाइश में जुटे हैं। धरने पर गोराराम देवासी, शंकर देवासी कोलीवाड़ा, भोमाराम, जगदीश, जयदेव सिंह राणावत सहित कई जने बैठे है। मामले में सीओ सुमेरपुर जितेन्द्रसिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों से समझाइश जारी है।

Previous Post

वरकाणा में नवकार मंत्र जाप का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया

Next Post

पादरली रोड स्थित धवलिया चौकी के पास कृषि कुए पर अज्ञात कारणो से लगी आग मची अफरा तफरी

Next Post

पादरली रोड स्थित धवलिया चौकी के पास कृषि कुए पर अज्ञात कारणो से लगी आग मची अफरा तफरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page