,
PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा
साण्डेराव-कोसेलाव सड़क मार्ग पर दो बाईकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से हुऐ घायल।
साण्डेराव – कोसेलाव सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह 11 बजे करीब दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सुचना मिलते ही साण्डेराव पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल कपुराराम एवं पुलिस चौकी से मुकेश कुमार मय टीम के मौके पर पहुंच स्थिति से अवगत होकर तुरंत प्रभाव से घायलो कों 108 एम्बुलेंस से साण्डेराव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लाया गया जहां उनकी उनकी स्थिति गंभीर होने से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पाली के लिए रेफर कर रवाना किया।
पुलिस ने बताया कि शांति लाल पुत्र भीमाराम माली उम्र 52 वर्ष निवासी पावा तथा पुखराज पुत्र गुलाब सिंह राजपुरोहित उम्र 60 वर्ष निवासी बसंत गांव दोनों अपनी अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि अचानक दोनों बाइक सवारों के बीच भिड़ंत हो जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जायजा लेने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



