PALI SIROHI ONLINE
सांचौर-गलीफा फांटा के पास सोमवार शाम को सड़क हादसे में हाड़ेचा स्कूल के कंप्यूटर अनुदेशक अनित कुमार जानवी (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्याख्याता हमीराराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस दोनों को सीएचसी हाड़ेचा लेकर पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। समय पर इलाज न मिलने से अनित कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल हमीराराम को सांचौर के एक निजी अस्पताल रेफर किया। 17 नवंबर की शाम स्कूल छुट्टी के बाद दोनों शिक्षक बाइक से घर लौट रहे थे। गलीफा फांटा के समीप अचानक सड़क पर ऊंटनी आ जाने से बाइक बेकाबू होकर गिर गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अनित कुमार के सिर में गहरी चोट लगने से मृत्यु हो गई।
