PALI SIROHI ONLINE
सांचौर-सांचौर शहर के एच. आर. नगर बी ढाणी क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक की रिपोर्ट पर सांचौर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर के आगे खड़ी की थी स्कॉर्पियो गाड़ी
सांचौर थानाधिकारी नेमाराम चौधरी ने बताया-रणोदर निवासी एवं हाल एच. आर. नगर बी ढाणी सांचौर निवासी प्रकाशमल पुत्र बगडूराम विश्नोई ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।उन्होंने बताया कि 29 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे उन्होंने अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी अपने मकान के आगे खड़ी की थी।
अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
सुबह उठकर देखने पर गाड़ी मौके पर नहीं मिली। वाहन मालिक ने आसपास और अन्य संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन गाड़ी का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने सांचौर थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने प्रकाशमल की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक नैनाराम को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा चोरी हुए वाहन की तलाश की जा रही है और घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है।

