• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

प्लॉट के विवाद में लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो और कार, दो लोग घायल; दूसरे पक्ष ने गाड़ियों के शीशे तोड़े, मामला दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 13, 2026
in Local
0
प्लॉट के विवाद में लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो और कार, दो लोग घायल; दूसरे पक्ष ने गाड़ियों के शीशे तोड़े, मामला दर्ज

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-जालोर के सांचौर के हरियाली गांव में आबादी भूमि के प्लॉट को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष के स्कॉर्पियों और कार ड्राइवर ने लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों से दोनों वाहनों के शीशे तोड़ दिए। घटना में दो लोग घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना मंगलवार शाम की है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें से एक शिकायत पर मामला दर्ज हो चुका है।

आबादी भूमि के प्लॉट को लेकर चल रहा विवाद

सांचौर पुलिस ने बताया-हरियाली गांव में गजेसिंह और सुरेश बिश्नोई पक्ष के बीच आबादी भूमि के एक प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी बढ़ने पर यह विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि सुरेश बिश्नोई पक्ष के लोगों ने स्कॉर्पियो और कार दूसरे पक्ष के लोगों पर चढ़ा दी, जिसमें दो लोग घायल हुए है। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दूसरे पक्ष की शिकायत पर अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटनास्थल का मुआयना किया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Previous Post

पिंडवाड़ा के आमली में बदमाशों ने पिता-पुत्र पर किया हमला, गंभीर हालत में सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर

Next Post

स्व श्री हिम्मतराम पुत्र स्व श्री रघुनाथ जी त्रिवेदी की शोक सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे भाँवरी गांव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page