• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दो युवक गिरफ्तारः महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, कालिका यूनिट ने सिविल ड्रेस में रखी निगरानी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सांचौर पुलिस ने महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत चलाए गए डिकॉय ऑपरेशन में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप है। यह कार्रवाई सांचौर पुलिस थाना की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा की गई।

पुलिस बाजार क्षेत्र, कोचिंग संस्थानों, बस स्टैंड, विद्यालयों और महाविद्यालयों के आसपास महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी रख रही थी।

अभियान के तहत, महिला पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में तैनात कर असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान, रोडवेज बस स्टेशन पर आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं पर फब्तियां कसने तथा अश्लील इशारे करने वाले दो युवकों को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

इस कार्रवाई में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मी इंदिरा और जमना की विशेष भूमिका रही।

Previous Post

पटवारी पर म्यूटेशन के लिए रुपए मांगने का आरोप: जनसुनवाई में तहसीलदार को शिकायत, कार्रवाई की मांग

Next Post

दुकान में घुसी महिलाओं ने 18 हजार की पोशाकें चुराई,ग्राहक बनकर आई थी, बाहर बिना नंबर की टैक्सी स्टार्ट कर खड़ा था साथी ड्राइवर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page