PALI SIROHI ONLINE
सांचौर | सांचौर एवं चितलवाना तहसील में वर्ष 2022-23 में हुई ओलावृष्टि से 33 प्रतिशत या उससे अधिक फसल खराबा झेलने वाले किसानों को सरकार ने राहत दी।
यह जानकारी सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी ने विधानसभा में लगाए गए प्रश्न के जवाब में सरकार ने दी है।
सरकार ने बताया कि एसडीआरएफ मानकों के तहत अब तक कुल 33,167 प्रभावित काश्तकारों को 66.48 करोड़ की कृषि आदान अनुदान राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 29, 057 किसानों के लिए 54.71 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति भीजारी की है। कलेक्टर जालोर से प्राप्त बजट मांग के अनुसार वित्त विभाग ने 17 फरवरी को बजट आवंटन कर दिया। भुगतान की प्रक्रिया जारी है। राजस्व विभाग की ओर से तहसील चितलवाना के 33 गांवों का गिरदावरी डाटा पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया है। इन गांवों के प्रभावित किसानों का डाटा डीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के लिए विभाग ने 16 फरवरी 2026 से 17 मार्च 2026 तक एक माह के लिए पोर्टल खोल दिया है। कलेक्टर जालोर को निर्देश दिए गए हैं कि शेष पात्र काश्तकारों का डाटा तत्काल अपलोड किया जाए।
