• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जनगणना के बहाने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 23, 2026
in Local
0
जनगणना के बहाने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

PALI SIROHI ONLINE

साँचोर-क्षेत्र की युवती ने सरकारी शिक्षक पर जनगणना के नाम पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए केस कराया है। पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि 20 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद को जनगणना कर्मचारी बताते हुए घर का दरवाजा खुलवाया। पूछताछ के दौरान उसने व्यक्तिगत सवाल पूछे और बाद में कथित रूप से युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया। रिपोर्ट में आरोप है कि आरोपी ने जबरन छूने और गलत संबंध बनाने का प्रयास किया।

युवती के शोर मचाने पर उसकी मां और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। शिकायत के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने पहले धमकी दी और बाद में अपनी गलती स्वीकार कर मामला रफा-दफा करने की बात भी कही। इस रिपोर्ट पर सांचौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक ने घर में घुस पर छेड़छाड़ की। इसके बाद मौजिज लोगों ने समझाइश की। जिसके दौरान शिक्षक ने महिला को धमकाया कि जनगणना कार्य में बाधा डालने का आपके खिलाफ मामला दर्ज करवाऊंगा। जिसके बाद पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया।

Previous Post

मौत के बाद क्लेम रोका, अब देने होंगे 4 लाख रु.जिला उपभोक्ता आयोग का फैसला

Next Post

नागणेची माताजी मंदिर से 300 ग्राम चांदी का कंदोरा चोरी

Next Post

नागणेची माताजी मंदिर से 300 ग्राम चांदी का कंदोरा चोरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page