• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांचौर में शराब कारोबारी पर फायरिंगः 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, मामला दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 30, 2026
in Local
0
सांचौर में शराब कारोबारी पर फायरिंगः 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, मामला दर्ज

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सांचौर थाना क्षेत्र में एक शराब कारोबारी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। कारोबारी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने और 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सारणवास निवासी गणपतलाल पुत्र भगवानाराम विश्नोई ने सांचौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, 29 अगस्त को दोपहर करीब 2:15 बजे गणपतलाल अपने भाई श्रवण कुमार और कमलेश के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से डावलगुरुद्वारे से सांचौर आ रहे थे।

थाने पहुंचकर जान बचाई

नेशनल हाईवे-68 पर डेडवा सरहद में पहुंचने पर सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो क्लासिक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोका। आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार दांता निवासी मुकेश कुमार ने पिस्तौल से गणपतलाल पर फायर किया। गोली उनकी गाड़ी के ड्राइवर साइड के दरवाजे पर लगी। गाड़ी तेज भगाने पर आरोपियों ने पीछे से दो-तीन और फायर किए, जो ऊपर से निकल गए। पीड़ित किसी तरह सांचौर थाने पहुंचकर अपनी जान बचाई।

पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन रिसीव न करने पर इसी नंबर से उनके दोस्त कमलेश के मोबाइल पर कॉल कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई और रकम न देने पर गणपतलाल को ठिकाने लगाने की धमकी दी गई।

50 लाख नहीं देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी नंबर से गणपतलाल के मुनीम कमलेश को भी फोन कर कथित तौर पर कहा गया कि यदि सांचौर क्षेत्र में सरकारी शराब की दुकानें चलानी हैं तो 50 लाख रुपये पहुंचाने होंगे, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।सांचौर पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच रेवंतसिंह को सौंपी गई है।

Previous Post

सिरोही, पिंडवाड़ा और शिवगंज में 186 नामांकन दाखिलः नगर पालिका चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज, 31 तक भर सकेंगे फॉर्म

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page